जिले के सरदारशहर में बुधवार को रात एक 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोप 10 साल के बच्चे पर लगाया गया है। आरोपी बच्चे के खिलाफ पीड़ित के माता-पिता ने केस दर्ज कराया गया है।
पीड़ित के पिता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी बच्ची को पड़ोस के एक सुने मकान में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां और दादी दौड़कर मौके पर पहुंची। जिसके बाद बच्ची को वहां से लेकर आई। जिसके बाद बच्ची ने परिवार को पूरे मामले की जानकारी दी।
बच्ची के पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौका मुआयना किया और बच्ची का मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण करवाया गया। केस दर्ज कराने के बाद आरोपी नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ