कोविड-19 के चलते एक ओर जहां स्कूलों ने अपने स्तर पर सिलेबस कम किया है, वहीं दूसरी ओर सीबीएसई ने भी कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा में दोहरा लाभ देने का फैसला किया है। इससे विद्यार्थियों को न सिर्फ पढ़ाई कम करनी होगी, बल्कि बोर्ड ने हर विषय के चार से पांच चैप्टर कम कर दिए हैं। प्रैक्टिकल वाले विषयों में थ्योरी 70 नंबर की और प्रैक्टिकल 30 नंबर का होगा, जबकि नॉन प्रैक्टिकल विषय के पेपर 80 नंबर के होंगे। छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं।
आंतरिक मूल्यांकन का फायदा
कक्षा 10वीं-12वीं (प्रायोगिक विषय छोड़कर) में 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। आंतरिक मूल्यांकन में 6 अंक लाना आवश्यक होंगे।
अंकों का पैटर्न
(थ्योरी)
कुल अंक पासिंग मार्क्स
80 26
70 23
30 09
60 19
प्रायोगिक परीक्षा
कुल अंक पासिंग मार्क्स
30 09
70 23
40 13
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ