एक नवम्बर से गुर्जर आंदोलन के अल्टीमेटम को देखते हुए राज्य सरकार ने भी तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को एडीजी (विजिलेंस) बीजू जॉर्ज जोसेफ व आईजी (विजिलेंस) हैदर अली जैदी बयाना पहुंचे और गुर्जर नेताओं से मुलाकात कर सरकार का पक्ष रखा। पुलिस अफसरों ने कर्नल बैंसला गुट के विरोधी व पक्ष के नेताओं से संपर्क साधा है।
इधर, सूत्रों के अनुसार गुर्जर नेताओं ने अफसरों से मांगे पूरी करने को लेकर जोर डाला है। रेस्ट हाउस में मुलाकात के बाद जैदी कुछ अन्य नेताओं से मिलने फील्ड में भी गए। अफसरों की गुर्जर नेताओं से मुलाकात को गोपनीय रखा जा रहा है। मीडिया को दूर रखा गया। पुलिस-प्रशासन के स्थानीय अधिकारी भी मामले में खुलासे से बच रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ