लंबे समय से आईएल कॉलोनी में संचालित पाेस्ट ऑफिस खाली करवाने के लिए यूआईटी ने डाक विभाग को नोटिस दिया है। इससे यहां बड़ी समस्या हाे गई है। यूआईटी की ओर से अब तक चार-पांच से अधिक नाेटिस दिए हैं।
डाक विभाग के अधिकारियाें ने कहा कि यहां बड़ी संख्या में काेचिंग स्टूडेंट्स, क्षेत्रीय लाेगाें काे इससे डाक सुविधाएं मिलती हैं। डाक विभाग के एएसपी सुनील राठाैर ने बताया कि मामले काे लेकर यूआईटी, कलेक्टर काे पत्र लिखा हैं। यह काेटा का सबसे बड़ा डिलीवरी जाेन हैं।
इसके तहत विज्ञान नगर, तलवंडी क्षेत्र से लेकर महावीर नगर, विस्तार याेजना, आरकेपुरम, इंद्रा विहार, श्रीनाथपुरम सेक्टर, मेडिकल काॅलेज, आराेग्य नगर, रंगबाड़ी, अनंतपुरा, गाेबरिया बावड़ी, इंडस्ट्रीयल एरिया का अधिकांश एरिया इसी के अधीन हैं। इसमें 21 बीट्स हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ