राष्ट्रीय सिख संगत ने भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के इन्द्रा चौक पर लगे पोस्टर को असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ने की घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। जिला सह संयोजक विजेन्द्रपालसिंह 3 सीसी ने जिला प्रशासन तथा पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा कि पूर्व समाज में द्वेष फैलाने की साजिश रची जा रही है तथा इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 28 अक्टूबर को राष्ट्रीय सिख संगत के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर तथा एसपी काे ज्ञापन सौंपा जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक
अमरचंद बोरड़, राजेंद्र सिंगल, रुकमानंद गोयल, लाजपत राय शर्मा, मुकेश शाक्य, उमेश जिदंल,मोहन लाल ग्रोवर ने गिरफ्तारी करने की मांग की है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने भी घटना की निंदी की। जिला संयोजक एडवोकेट मुकेश गोदारा ने कहा कि घटना के दोषियों को बिना देरी किए गिरफ्तार किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ