ग्रेड पे 3600 सहित कनिष्ठ सहायको की परिवेदना निस्तारण करने की मांग को लेकर रविवार को मंत्रालयिक कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर दीपक जलाकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मनीष विधानी के नेतृत्व में कर्मचारियों की बहु प्रतिक्षित मांगों के लिए दीपक जलाकर अपनी मांग का संदेश लिखकर,सरकार का ध्यानाकर्षण किया गया।
विधानी ने बताया कि पद रिक्त होने के बाद भी नवनियुक्त कनिष्ठ सहायक को दूर पदस्थापित किया गया है। गृह जिले में पद खाली होने के बावजूद भी उनकी परिवेदना का निस्तारण कर गृह जिलों में पदस्थापन नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन में जितेंद्र गहलोत , लक्ष्मी नारायण, देवेंद्र व्यास आदि कर्मचारी शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ