नगरपालिका ने शहर में 46.90 करोड़ की लागत से बिछाई सीवरेज लाइन में हुए भ्रष्टाचार को लेकर तालकिया मार्ग पर बने गौरवपथ पर जगह-जगह पर धंसकर तीन से चार फीट गहरे गड्डे बन गए। गौरवपथ धंसने से खराब हुई सड़क से आसपास रहने वाले लोगों के साथ राहगीरों सहित वाहन चालकों के साथ कई बार हादसे घटित हो गए। नगरपालिका प्रशासन द्वारा सड़क पर झीकरा डाल सड़क को समतल कर भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम कर रही है।
सीवरेज लाइन में भ्रष्टचार की सीएमओ तक शिकायत, लेकिन काेई कार्रवाई नहीं
सीवरेज लाइन में घटिया निर्माण सामग्री को लेकर सीएमओ तक शिकायत हुई। गुणवता को लेकर कमेटियों का गठन हुआ। कई बार सीवरेज लाइन की गुणवता को लेकर जांच हुई, लेकिन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जांच में जनप्रतिनिधि भी बौने साबित हो रहे हैं।
सीवरेज लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त
नगरपालिका की ओर से शहर में 36 किलोमीटर बिछाई सीवरेज लाइन में कई जगह पर क्षतिग्रस्त होने के साथ सीवरेज लाइन का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। नगरपालिका की ओर से उचित प्रबंधन नहीं होने व घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने के कारण महज तीन सालों में सड़कें व चैम्बर टूटने से शहरवासी सुविधा के नाम पर दंश झेल रहे हैं। इस कारण कई बार वाहन चालकों के साथ हादसे भी हो चुके हैं।
गंदे पानी के रिसाव से कई मकानों में दरारें
नगर पालिका की ओर से बिछाई गई सीवरेज लाइन में गंदे पानी के रिसाव के कारण शहर में कई मकानों में दरारें पड़कर क्षतिग्रस्त हो गए, जिसे लेकर रहवासी मकान को छोड़ किराए के मकान में रहने को मजबूर हो गए। शहर के सिघियों की पोल, त्रिपोलियों की पोल, बंबों का बास, मोदियों की गली आदि में सीवरेज लाइन से पानी के रिसाव को लेकर मकानों में दरारें आ गई। कई बार शिकायत के बावजूद कोई र्कावाई नहीं हुई।
भ्रष्टाचारियों के खिलाफ काेई कार्रवाई नहीं हाे रही
- शहर में बिछाई सीवरेज लाइन में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग से जगह-जगह सड़कें टूट गई, मकानों में दरारे आ गई। शहर की विकट समस्या से शहरवासी दंश झेल रहे, लेकिन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। - सुरेश पोकरणा, पूर्व पार्षद, नगरपालिका जैतारण
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ