विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायकों को नियमित करने की मांग, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सीएम के नाम दिया ज्ञापन
राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ ने सीएम को ज्ञापन भेजकर विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायकों को नियमित करने की मांग की है। संघ के शोभाग गुर्जर आदि ने बताया कि सरकार विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायकों को नियमित करने से तूने आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महंगाई के इस दौर में परिवार का लालन-पालन भी उनके लिए मुश्किल हो रहा है सरकार ने उन्हें नियमित करने का वादा भी किया था लेकिन लंबे समय बाद भी समायोजन नहीं किया गया है। इसके चलते विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक काफी परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। नियमित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सीएम के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ