गांव मंडा में आनंदीलाल के खेत में बने मकान में हाई वोल्टेज के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कमरे में रखा पूरा सामान जल गया। मकान की पट्टियों का भी नुकसान हो गया। सूचना पर श्री श्याम मंदिर कमेटी की दमकल मौके पर पहुंचकर दमकल के ऑपरेटर हरि सिंह चौधरी, मनीष शेखावत व मूलचन्द मुण्डोतिया की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया। डीपी जलने से हाई वोल्टेज आने के कारण आस-पास के घरों में भी घरेलू उपकरण जल गए।
मौके पर पहुंचे पटवारी रामपाल ने मौका मुआयना किया और मौका रिपोर्ट बनाकर संबंधित उच्च अधिकारियों को प्रेषित की। आग की सूचना लगते ही आसपास केेेेेेेेे लोगों की भीड़ लग गइ। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। इतने समय में मकान के अन्दर रखा सामान जल गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ