कोरोना के विरूद्ध चलाए जा रहे जन आन्दोलन में सोमवार को जिला प्रशासन, पुलिस, काेटा उत्तर व दक्षिण निगम द्वारा उद्याेगनगर क्षेत्र में मास्क बांटे तथा रैली निकाली। कलेक्टर उज्जवल राठौड़, एसपी सिटी गौरव यादव, एएसपी सिटी प्रवीण जैन ने डीसीएम मार्केट में दुकानदार, लोगाें को मास्क बांटे, कोरोना बचाव उपाय अपनाने के लिए समझाइश् की। इस दौरान रैली भी निकाली गई।
लोगों को निगम की ओर से 3 हजार मास्क बांटे गए। हाड़ौती विकास मोर्चा ने यातायात पुलिस के उपाधीक्षक नारायण लाल बिश्नोई, कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, रामपुरा कोतवाली एसएचओ पवन मीणा के साथ अभियान को रामपुरा इलाके में संचालित किया गया। आर्य समाज ने खेडारसूलपुर में, जैन सोशल ग्रुप ने आईएल चौराहा पर मास्क बांटे। जेडीबी आर्ट्स काॅलेज में नो मास्क-नो एन्ट्री जन-जागरण पे नाे मास्क नाे एंट्री काे लेकर शपथ दिलवाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ