राज्य सरकार की ओर से पॉलीथिन कैरी बैग पर लगाया गया प्रतिबंध क्षेत्र में महज औपचारिक बनकर रह गया है। प्रदेश सरकार की पर्यावरण संरक्षण की मुहिम पॉलीथिन हटाओ अभियान के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। सरकार ने भले ही पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हो, लेकिन अभी तक उन पर रोक नहीं लग सकी है। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण बाजार में धड़ल्ले से पॉलीथिन का उपयोग हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करना तो दूर है इसे देखकर भी अनदेखे बने बैठे हैं।
क्षेत्र के मोकलसर, मायलावास, रमणिया, काठाड़ी, मोतीसरा सहित दर्जनों गांवों में दुकानदारों द्वारा धड़ल्ले से प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग किया जा रहा है। पॉलीथिन के उपयोग को रोकने सख्ती से कार्रवाई न होने के कारण क्षेत्र में पॉलीथिन का उपयोग धड़ल्ले से जारी है। बाजार में पॉलीथिन बैग में सामान लेकर जाने वालों की संख्या 80 प्रतिशत है। लगभग सभी दुकानों पर पॉलीथिन का खुलकर उपयोग हो रहा है। इसके चलते कचरे में पॉलीथिन का सेवन करने से गोवंश व पशुओं को नुकसान रहना पड़ रहा है इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ