विदेशाें में प्रवासी न्यू इंडिया बनाने को आगे आएं : राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार काे प्रवासी राजस्थानियों से वेबिनार के माध्यम से सीधा संवाद किया। इस दौरान राजस्थान एसोसिएशन यूनाइटेड किंगडम के सदस्यों के साथ राजे ने पर्यटन व संस्कृति विषय पर चर्चा की।
वसुंधरा राजे ने प्रवासियों को प्रदेश के विकास में भूमिका बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रवासी विदेशों में भारत के राजदूतों की भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनका दायित्व बनता है कि वह एक न्यू इंडिया और न्यू राजस्थान बनाने के लिए आगे आएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Overseas should come forward to create a new India: Raje


टिप्पणियाँ