नौ पालिकाओं में आरक्षण ने बदले कई दिग्गजों के समीकरण सूरजगढ़ के निवर्तमान चेयरमैन को तलाशना होगा दूसरा वार्ड

चिड़ावा नगर पालिका के 40 वार्डों के आरक्षण की लाॅटरी के साथ ही सरगर्मियां बढ़ गई हैं। कई निवर्तमान पार्षदों के वार्डों की स्थिति बदल गई। चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस की ओर से पीसीसी सदस्य सुमित्रा सैनी, पूर्व पार्षद सुरेश भूकर, पार्षद संपत देवी, ममता सैनी, मेहर कटारिया और पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश बसवाला को तथा भाजपा की ओर से पार्षद योगेंद्र कटेवा, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा को चेयरमैन पद का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।

मंडावा. लॉटरी के बाद कई नेताओं के सपनों पर पानी फिर गया। कांग्रेस से ओबीसी चेयरमैन पद के लिए नैना सोनी, पूर्व पार्षद हरिराम चेजारा, पार्षद इकबाल खत्री, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अयूब भाटी, उम्मेद भाटी व भाजपा के लिए रामस्वरूप चोपदार, नवाब खत्री, इब्राहिम लीलगर को दावेदार माना जा रहा है। कइयों को वार्ड बदलना होगा।
उदयपुरवाटी. उदयपुरवाटी पालिका में चेयरमैन पद के लिए दावेदार कांग्रेसी नेता एडवोकेट रामनिवास सैनी का वार्ड एससी हो गया। उनको दूसरा वार्ड खोजना पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ