सहकारी कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

पाटोदी सहकारी कर्मचारी संघ पैक्स में कार्यरत सहकारी कर्मियों का नियोक्ता निर्धारण करने एवं स्क्रीनिंग करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार हरिराम विश्नोई को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि सहकारिता के क्षेत्र में प्राथमिक स्तर पर ग्राम एवं ढाणी ढाणी में निवास करने वाले किसानों के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी समस्त कल्याणकारी योजनाओं में महती भूमिका निभाने वाले पैक्स एवं लैंप्स में कार्यरत सहकारी कर्मियों का ना तो कोई नियोक्ता है और ना ही सेवा सुरक्षा की कोई गारंटी है।

कार्मिकों की स्क्रीनिंग भी नहीं हो रही है। सिमरखिया व्यवस्थापक नाथूसिंह, नेमाराम थोब, नरेशकुमार रिछोली, श्रवणसिंह पाटोदी, इदेखान नवोडाबेरा, रोशनखान बड़नावा जागीर, दुर्गाराम कालेवा, नरेंद्र कुमार नवातला, जीएसएस अध्यक्ष घमंडाराम गढवीर मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cooperative personnel submitted memorandum


टिप्पणियाँ