जांच के बाद गर्भवती महिलाओं को दी प्रसव पूर्व सावधानियां रखने का सुझाव

जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का चिकित्सा अधिकारियों द्वारा आयोजन किया गया। सीएमएचओ डाॅ. बीके बारूपाल ने बताया कि इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच व परामर्श संबंधी सेवाएं प्रदान कर लाभांवित किया गया।


उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला को गुणवत्ता युक्त प्रसव पूर्व जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संपूर्ण देश में प्रतिमाह 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर चिकित्सालय आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला को विशेष देखभाल प्रदान करने की सुनिश्चतता की गई तथा गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांचे करवाई गई।

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के लिए पृथक रजिस्टर भी संधारित किया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सा संस्थानों में आयोजित किए गए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार प्रसार एएनएम एवं आशा के माध्यम से किया गया तथा जिले में कार्यरत एएनएम व आशाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर प्रसव काल एवं प्रसवोपरांत स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर आशाओं द्वारा चिन्हित गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन कराने की सलाह दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pregnant women given pre-natal precautions after examination


टिप्पणियाँ