रेलवे कर्मचारियों की सुविधा वाली वर्क मैन स्पेशल ट्रेन बंद हुई

रेलवे ने अपने कर्मचारियों को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर काम के लिए भेजने के लिए वर्क मैन स्पेशल ट्रेन चलाई थीं, जिन्हें शनिवार को बंद कर दिया गया है। इस बारे में पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में कोरोना संक्रमण के दौरान रेल कर्मियों को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर काम के लिए भेजने के उद्देश्य से 3 वर्ग में स्पेशल ट्रेन चलाई थी। इनमें एक वर्क मैन स्पेशल ट्रेन कोटा से मुड़ेसी रामपुर, दूसरी ट्रेन कोटा से नागदा के बीच तथा तीसरी ट्रेन कोटा से गुना के बीच चलाई थीं।

यह तीनों ट्रेनें तीन-तीन कोच की थीं। इन ट्रेनों को शनिवार से बंद कर दिया गया है। इसका कारण रूट पर लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या बढ़ गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ