राेहट में पुलिया निर्माण से पहले पीएचईडी लाइन शिफ्टिंग की कवायद शुरू, एक माह से रास्ता बंद, पिलर निर्माण शुरू

कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाईवे 62 फोरलेन मार्ग से सदर बाजार रोड से होते हुए रोहट ग्राम पंचायत के पास खांडी सड़क तक ब्लाॅक सड़क का निर्माण शुरू होने के साथ ही पुलिया निर्माण नहीं होने से कस्बे का मुख्य मार्ग एक माह से अधिक समय से बंद पड़ा है। इसको लेकर हाल ही में दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित की गई थी।

एईएन सुशील गोयल ने शीघ्र पुलिया निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया था व बताया कि पुलिया निर्माण से पहले पीएचईडी की पाइप लाइन नीचे होने से शिफ्टिंग जरूरी है। गुरुवार को पुलिया निर्माण से पहले पीएचईडी की पाइप लाइन शिफ्टिंग के लिए पीलर निर्माण शुरू करवाया गया है। पीलर निर्माण के बाद लाइन शिफ्ट होगी। इसके बाद ही पुलिया निर्माण शुरू हो पाएगा। हालांकि इन्टरलाॅकिंग ब्लाॅक सड़क निर्माण शुरू हुए एक माह से अधिक समय हो गया, किन्तु सड़क निर्माण में अब तक एक ब्लाॅक नहीं लग सका है व कार्य भी बंद पड़ा है।


ग्रामीण हाे रहे परेशान
फोरलेन से सदर बाजार रोड पर पुलिया निर्माण का कार्य शुरू होने के बाद कार्य बंद कर देने से पुलिया का निर्माण पाइप बिछाने के बाद से बंद पड़ा था। इससे कस्बे का मुख्य मार्ग कई दिनों से बंद पड़ा है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस राह से दुपहिया वाहन चालक मुश्किल से निकल रहा है, जबकि चार पहिया वाहन इस रास्ते से नहीं निकलने से चक्कर लगाकर आने जाने को मजबूर है।

गुरुवार को पीएचईडी पाइप लाइन शिफ्टिंग कार्य शुरू होने से पुलिया निर्माण शुरू होने के साथ रास्ता शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद जगी है। विदित रहे सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से इन्टरलाॅकिंग ब्लाॅक सड़क निर्माण शुरू होने पर कस्बेवासियों को लम्बे समय बाद राहत की उम्मीद जगी।

परंतु आबादी क्षेत्र में कार्य की मंद गति व बीच में कार्य बंद होने से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन सुशील गोयल ने बताया कि पुलिया निर्माण में पीएचईडी की पाइप लाइन के पाइप नीचे होने से इनको उपर करवाकर शिफ्टिंग कार्य करवाना था। गुरुवार को यह कार्य शुरू कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PHED line shifting exercise started before construction of culvert in Rahet, path closed for one month, pillar construction started


टिप्पणियाँ