डॉक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर और स्टाफ जयपुर तलब, कोरोना पॉजीटिव महिला को देरी से एम्बुलेंस मिलने का मामला
बीडीके अस्पताल में काेराेना महिला मरीज काे जयपुर रैफर करने के बाद एंबुलेंस में पांच घंटे की देरी के मामले में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने इसे लापरवाही मानते हुए नाराजगी जताई है। शनिवार काे चिकित्सा विभाग की वीडियाे कांफ्रेस में एसीएस ने 108 एंबुलेंस के प्राेजेक्ट मैनेजर और एंबुलेंसकर्मियाें के साथ डॉक्टर काे भी जयपुर तलब किया है। जानकारी के अनुसार वीडियाे कांफ्रेस के दाैरान चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अराेड़ा ने जिले के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी से इस मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्हाेने इस घटना पर गहरी नाराजगी भी जताई। इसके बाद सीएमएचओ डाॅ. छाेटेलाल गुर्जर काे इस घटना से सबंधित 108 एंबुलेंस के प्राेजेक्ट मैनेजर, दाेनाे एंबुलेंस के स्टाफ और बीडीके अस्पताल के डाक्टर काे रविवार काे जयपुर भेजने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डाॅ. छाेटेलाल गुर्जर ने इनकाे जयपुर तलब करने की पुष्टि करते हुए कहा कि इनकाे जयपुर बुलाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ