सीकर व्यापार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने प्रेमप्रकाश सैनी

सीकर व्यापार संघ की ओर से मैना सदन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारियों ने शहर के वर्तमान हालात पर चिंतन-मनन किया तथा प्रशासन से शहर में भयमुक्त माहौल का आग्रह किया। त्यौहार के मौके पर सड़कों की माकूल मरम्मत, रोशनी, सफाई की मुकम्मल व्यवस्था तथा दुकानदारों की सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था जैसे कदम उठाने पर बल दिया गया।

इस मौके पर व्यवसायी प्रेमप्रकाश सैनी सर्वसम्मति से संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए। प्रकाश मालपानी को संयोजक बनाया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष राधेश्याम पारीक, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सैनी, संरक्षक मदनप्रकाश मावलिया, पन्नालाल सारड़ा, महावीर पाण्डे, रमेश बोहरा, स्टेशन रोड़ व्यापार संघ के अध्यक्ष जसवीर भूकर, चांदपोल व्यापार संघ अध्यक्ष नाथूराम ओला, सीकर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव नेहरा, नानी-गेट व्यापार संघ के अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ