नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित चाेरड़िया ने किया पदभार ग्रहण

जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा चारभुजा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित चोरड़िया ने रविवार काे शुभ मुहूर्त में समाज के महाश्रमण विहार में विधिवत कार्यभार संभाला।

मंत्री नरेंद्र पटवारी ने समाज की गतिविधियों पर जानकारी दी जबकि कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद सिंघवी ने गत वर्षों का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। पटवारी ने समाज के वरिष्ठ जनों का आभार प्रकट किया। चोरड़िया‌ ने शेष कार्यकारिणी के अलावा सलाहकार मंडल की घोषणा शीघ्र करने काे कहा।

पदभार ग्रहण के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष मांगीलाल सिंघवी, पारसमल सिंघवी, देवीलाल चोरड़िया, रमेश राठौड़, रमेशचंद्र पटवारी, बाबूलाल कोठारी, संपतलाल चोरड़िया, शांतिलाल रांका, मुकेश रांका, बसंतीलाल राठौड़, रमेशचंद्र मादरेचा आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ