खुईयाला के पास एक खेत में काम कर रहे व्यक्ति के साथ करीब आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर दी। इस संबंध में खुदु खान पुत्र मखन खान निवासी रतन का गांव ने पुलिस थाना रामगढ़ में रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रहा था। इतने में थायरे खान, चनशेर खान, सुमार खान, कुर्बान खान, बक्सु खान एकराय होकर आए उसके ऊपर हमला कर दिया। परिजनों ने बीच बचाव किया तो सभी वहां से भाग गए। खुदु खान ने बताया कि ये लोग उस पर पहले भी हमला कर चुके है तथा उसे व उसके परिवार को इनसे जान का खतरा है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ