ऑपरेशन आवाज के तहत मंडावा थाने में थाना अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में महिलाओं को जागरूक करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान चौधरी ने महिलाओं को अत्याचार, दुष्कर्म संबंधी कानूनों के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें कानून द्वारा दिए गए अधिकारों के बारे में अवगत करवाया।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होने पर प्रशासन को सूचना दें जिसके लिए व्हाट्सएप नंबर 8764518504 जारी किया गया है।
पुलिस थाना मंडावा, पुलिस कंट्रोल रूम झुंझुनूं व महिला अधिकारिता विभाग झुंझुनूं को भी सूचना दी जा सकती है। इस दौरान सुमन तेतरा, सुमन फर्डोलिया, मंजू, सावित्री, निर्मला, साधना, बबिता सहित अनेक महिलाएं तथा पुलिस स्टाफ के एएसआई महावीर प्रसाद, हैड कांस्टेबल हजारीलाल, बीरबल, दयानंद, आसूचना अधिकारी मुल्तानाराम, श्रीराम, कुलदीप, खुम्भाराम, संपती खैरवा, अनीता सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।
भोजासर में बीट कांस्टेबल अनिल कुमार, सीगड़ा में बीट कांस्टेबल अमर सिंह डांगी तथा हेतमसर में
बीट कांस्टेबल उमेश कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन आवाज अभियान के तहत गांव की महिलाओं को जानकारी देकर जागरूक किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ