दशहरा, दिवाली और शीतकालीन अवकाश को लेकर आदेश जारी

– दशहरा, दिवाली और शीतकालीन अवकाश को लेकर आदेश जारी
– कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने अवकाश के आदेश किये जारी
– कोरोना के चलते इस साल अवकाश कैलेंडर नहीं हो पाया था जारी
– जिसके बाद कॉलेजों में अवकाश को लेकर बनी हुई थी गफलत की स्थिति
– कॉलेज आयुक्तालय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए अवकाश के आदेश किए जारी
– 24 और 25 अक्टूबर को रहेगा दशहरे का 2 दिन का अवकाश
– 12 नवंबर से 16 नवंबर तक 5 दिन का रहेगा दिवाली का अवकाश
– 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक 3 दिन का रहेगा शीतकालीन अवकाश

लॉयन न्यज, बीकानेर। दशहरा, दिवाली और शीतकालीन अवकाश को लेकर कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। कोरोना के चलते इस साल आयुक्तालय का अवकाश कैलेंडर जारी नहीं हो पाया था जिसके बाद कॉलेजों में गफलत की स्थिति बनी हुई थी लेकिन अब आयुक्तालय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए अवकाश के आदेश जारी कर दिए हैं। आयुक्तालय की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक 24 और 25 अक्टूबर को दशहरे का दो दिन का अवकाश रहेगा। वहीं 12 नवंबर से 16 नवंबर तक 5 दिन का दिवाली का अवकाश और 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक 3 दिन का शीतकालीन अवकाश रहेगा।

Related Posts



टिप्पणियाँ