हाथरस की घटना को राजस्थान से जोड़कर नाकामी छुपा रही है भाजपा

देहात कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता मनोज दुबे ने कहा कि भाजपा हाथरस गैंगरेप की घटना को राजस्थान से जोड़ कर अपनी नाकामी छुपा रही है। जो घोर निंदनीय है। मासूम बच्चियों व महिलाओं के साथ गैंगरेप जैसी दरिंदगी चाहे उत्तरप्रदेश में हो या राजस्थान में निंदनीय व शर्मनाक है। ऐसी घटनाओं में वैसी ही कठोर कार्रवाई होनी चाहिए जैसी राजस्थान में हुई है।

हाथरस गैंगरेप व हत्या के मामले में हुई, उसके बाद पीड़िता को न्याय दिलाने की बजाय यूपी सरकार व प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार पर ही घोर अत्याचार कर रहे हैं। यूपी सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को धमकाना, विपक्ष को मिलने ना देना ये यूपी में जंगलराज का जीता जागता प्रमाण है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ