रसूलपुर के कमांडर अशोक ने किया परेड का नेतृत्व

रसूलपुर अहीरान निवासी कमांडर अशोक कुमार यादव ने हाल ही गुरुग्राम में आयोजित आरएएफ के 28वें स्थापना दिवस की परेड का नेतृत्व किया। रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की वर्षगांठ पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय मुख्य अतिथि थे। राय ने परेड की सलामी ली और फिर परेड का निरीक्षण किया। सीआरपीएफ के गुरुग्राम स्थित परिसर में हुई परेड का नेतृत्व अशोक कुमार द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा परेड कमांडर के रूप में किया गया।

आरएएफ, सीआरपीएफ की एक विशेष रूप से गठित दंगारोधी एवं भीड़ कट्रोल में दक्ष बल है, जिनकी 15 बटालियन देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात है, जिसकी स्थापना और अक्टूबर 1992 में की गई थी। आरएएफ ने हाल ही में बैंगलुरू, अलीगढ़ एवं दिल्ली में हुए हिंसक प्रदर्शनों अौर दंगों को नियंत्रित करने में विशेष भूमिका का निर्वहन किया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राय ने आरएएफ की व्यावहारिक क्षमता की सराहना की।

मुख्य अतिथि महोदय ने परेड की विशेष रूप से सराहना करते हुए तथा परेड कमांडर अशोक कुमार को बधाई दी। अशोक कुमार रसूलपुर (पचेरी बड़ी) बुहाना के निवासी हैं। इन्हें इनकी उत्कृष्ट वीरता एवं साहस के लिए चार बार भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक एवं एक बार पराक्रम पदक से नवाजा जा चुका है। इन्होंने फरवरी में दिल्ली में हुए विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में अनेक लोगों की जान बचाई तथा सरकारी एवं निजी सम्पति की रक्षा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुहाना. परेड में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री को सलामी देते कमांडर अशोक यादव।


टिप्पणियाँ