राज्य के पूर्व गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा है कि प्रदेश की गहलोत सरकार हर कार्य में विफल रही है, चाहे महिलाओं की सुरक्षा का मामला हो या फिर कानून व्यवस्था का हो। राज्य में बलात्कार जैसे जघन्य अपराध बढ़ रहे है। देवासी बुधवार को शिवगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, महामंत्री योगेंद्र गोयल समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। देवासी ने कहा कि गहलोत सरकार की नाकामी का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार न तो अपराध रोक पा रही है और न ही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ऐसे में कानून व्यवस्था भी बिगड़ गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पुरोहित ने कहा कि सिरोही जिले में अपराध बढ़ रहे है। पिछले दिनों तेलपी खेड़ा में हुई बलात्कार की घटना के बाद हत्या की वारदातें भी हुई। चंदेला गांव में नाबालिग लड़की को उठाकर उसके साथ गैंगरेप करने का मुकदमा दर्ज हुआ है, जो जिले के लिए शर्मनाक घटना है।
जिला महामंत्री गोयल ने कहा कि जनता को न्याय दिलवाने के लिए पार्टी की ओर से हल्लाबोल कार्यक्रम रखा गया, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया भी सड़क पर उतरे तो उन्हें गिरफ्तार कर दिया। इस मौके मांगूसिंह, मंडल अध्यक्ष माणक प्रजापत, वेनाराम प्रजापत, दिनेश मीणा, लक्ष्मण परिहार, प्रकाश भाटी, जैसाराम माली, ताराराम कुमावत, मुकेश प्रजापत, राकेश सोनी, ललित देवासी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ