पंचायतीराज संस्थाओं के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नगरपरिषद डूंगरपुर एवं नगरपालिका क्षेत्र को छोड़कर सम्पूर्ण जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णपालसिंह चौहान ने बताया कि राजनैतिक दलों के नेताओं जिनमें केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंत्री,उनका स्टाफ तथा अन्य नॉन ऑफिशियल व्यक्ति सम्मिलित हैं। उन्हें इस अवधि में अतिथि नहीं माना जाएगा।
जिले में कार्यरत अधिकारियों तथा कर्मचारियों के हर प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कार्यरत अधिकारी पूर्वानुमति के बिना न ही अवकाश पर जाएंगे और न ही मुख्यालय छोडेंगे। आवश्यक स्थिति में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्वीकृति लेनी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ