ये है अशाेका टाॅकीज के पास मीट मार्केट का नाला। जलदाय विभाग की क्षतिग्रस्त पाइप-लाइन इस नाले काे क्राॅस करती हुए निकलती है, जिसकी वजह से गंदा पानी इस सप्लाई लाइन में जाता है और घरों में पहुंचता है। इस लाइन से नवाबपुरा, काेली बस्ती, संत वाली गली, मीट मार्केट, गाय वाला माेहल्ला, अशाेका टाॅकीज के आसपास का क्षेत्र व ब्रह्मचारी माेहल्ला सहित अन्य क्षेत्राें में पानी की सप्लाई हाेती है।
सीधे ट्यूबवेल से जब पानी इन क्षेत्राें काे सप्लाई किया जाता है ताे इस क्षतिग्रस्त लाइन के कारण हजाराें लीटर पानी बह जाता है। पानी की सप्लाई रुकने के बाद नाले का पानी इस पाइप लाइन में जाता है, जिसकी सप्लाई घराें तक हाेती है। क्षेत्र के निवासी कहते हैं कि पाइप लाइन जर्जर है। जलदाय विभाग के अफसर लाेगाें के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं हैं। पुरानी लाइन काे बदलवाया नहीं जा रहा है।
जिन्हें सरकार ने जिम्मा सौंप रखा, उन्हें इस बारे में पता ही नहीं
जलदाय विभाग के एक्सईएन रामजीत मीणा का कहना है कि मुझे पाइप लाइन में लीकेज की जानकारी नहीं है और ना ही किसी ने हमें शिकायत की है। हो सकता है जेईएन को जानकारी हो, कल पता करवा कर पाइप लाइन ठीक करवा देंगे।
नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक हरीश जांगिड़ का कहना है कि दो दिन पहले ही इस नाले की सफाई शुरू करवा दी गई है। पानी की पाइप-लाइन टूटी है या नहीं, यह मुझे नहीं पता। यदि ऐसा है तो इसकी जानकारी जलदाय विभाग को भी दे देंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ