राजस्व दिवस को लेकर जिला मुख्यालय समेत उपखंड मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम, कर्मचारियों का किया सम्मान

राजस्व विभाग के कार्मिकों ने सदैव साैंपे गये दायित्वों का निर्वहन कर्तव्य परायणता एवं निष्ठा के साथ किया है। राजस्व विभाग के अधिकारी व कार्मिक सदैव विश्वास पर खरे उतरे है। ये बात जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरुवार को राजस्व दिवस पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों को सं‍बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी काश्तकारों सहित आमजन के प्रति संवेदनशील बनकर कर्तव्यपरायणता के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहली बार मनाये जा रहे राजस्व दिवस का आयोजन प्रशंसनीय हैं इससे कार्मिकों का मनोबल बढ़ेगा।

उन्होंने राजस्व कार्यों में ऑनलाइन प्रक्रिया के सरलीकरण को काश्तकार एवं आमजन के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे राजस्व प्रशासन सुदृढ़ हुआ हैं तथा काश्तकारों का विश्वास एवं मनोबल के साथ पारदर्शिता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पटवारी तथा राजस्व विभाग के अन्य कार्मिक प्रशासन की धुरी है।

चुनाव के दौरान भी राजस्व कार्मिकों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। कोरोना महामारी के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाईजरी की पालना भी इनके द्वारा बखूबी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय मे ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण इनके कार्यों में पारदर्शिता व सरलता आई है।

साथ ही इनके द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया को भी बखूबी अपनाकर आमजन व काश्तकारों को राहत दी जा रही है। उन्होंने राजस्व कार्मिकों की समस्याओं के निराकरण के लिये हर संभव प्रयास किये जाने की बात कही। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सी.एल. गोयल ने कहा कि प्रशासन मे राजस्व कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वरिष्ठ अधिवक्ता चुन्नी लान पुरोहित ने काश्तकारी कानून सहित राजस्व के विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान की।

समारोह के प्रारम्भ मे उपखण्ड अधिकारी चम्पालाल जीनगर ने राजस्व दिवस के संबंध मे जानकारी देते हुए कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी काश्तकारों के आंसुओं को इकट्ठा कर मुस्कान देने का कार्य करे। इस अवसर तहसीलदार मादाराम मीणा ने राजस्व कर्मियों की समस्याओं के बारे मे जानकारी दी। बैठक मे प्रशिक्षु आईएएस गिरधर, वरिष्ठ व्याख्याता भैराराम चौधरी सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

राजस्व दिवस पर वीडियो कॉफ्रेंसिंग संपन्न

राज्य सरकार द्वारा पहली बार मनाये जाने वाले राजस्व दिवस को लेकर भारत निर्माण राजीव गांधी केन्द्र में गुरूवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग का आयोजन हुआ। विडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को राजस्व दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राज्य आजादी के 70 वर्षों बाद पहली बार राजस्व दिवस मनाया जा रहा है। राजस्व विभाग के कार्मिकों के कर्तव्य, जिम्मेदारी एवं सहभागिता के कारण आमजन एवं काश्तकारों में विश्वास बढ़ा है।

राजस्व विभाग के कार्मिकों की संवेदनशीलता एवं मनोबल बढ़ाने में राजस्व दिवस का आयोजन महत्वपूर्ण होगा। वीडियो कॉफ्रेंसिंग में राज्य में ऑनलाइन डिजिटल साइन जमाबंदी गिरदावरी नकल, कृषि ऋण बैंक पोर्टल, कृषि ऋण रहन पोर्टल, फसल गिरदावरी ई-हस्ताक्षरित प्रति, स्वत: नामांत्रण फसल गिरदावरी ई-प्रति, बेचान ई-पंजीयन का कार्य ऑनलाइन होने से राजस्व प्रशासन सुदढ़ हुआ है।

ऑनलाइन कार्यों की प्रगति से पारदर्शिता बढऩे के साथ सरलता एवं सुगमता से राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, काश्तकारी कार्यों का सरलीकरण हुआ है। वीडियो कॉफ्रेंसिंग में ई-धारा एप की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर सी.एल.गोयल, जालोर उपखंड अधिकारी चंपालाल जीनगर सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

सांचौर : उपखंड अधिकारी ने किया सम्मान

इसी प्रकार सांचौर उपखंड मुख्यालय पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र कुमार यादव व तहसीलदार देशलाराम ने पटवारियों से कर्मचारियों क सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान पटवारी घमाराम बिश्रोई, भंवरलाल विश्रोई, अशोक जाणी, सोहनी, बाबूराम, भू अभिलेख निरीक्षक सोनाराम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार मांगीलाल विश्रोई, अशोक खींचड़ समेत मौजूद रहे।

राजस्व दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने पर 19 अधिकारी व कार्मिक सम्मानित

राजस्व दिवस पर जिला स्तरीय समारोह मे जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता द्वारा उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर बागोड़ा तहसीलदार नानगाराम चौधरी, आहोर के नायब तहसीलदार पारसमल राठौड़, हनवंत सिंह, हंसाराम, हिम्मताराम, रमेश कुमार प्रजापत, भरत सिंह भाटी, श्रीमती सुनिता, परवेज दहिया, राजेश व्यास, संगीता कंवर, जयन्तिलाल, प्रवीण कुमार खत्री, भीमाराम, महेन्द्र कुमार, दुर्गाराम गोयल, रमेश कुमार सुथार, प्रेमप्रकाश, हरिश कुमार जीनगर का माल्यार्पण कर उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Programs on Revenue Day, including district headquarters, at subdivision headquarters, employees honored


टिप्पणियाँ