युवाओं में रक्तदान के जज्बे के कारण ही अब नहीं रहती खून की कमी: जैन

नबी की आन, बान और शान में ईद मिलादुन्नबी पर्व के आगाज पर राजकीय हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में लॉयन्स क्लब बाड़मेर, तहरीक उल्मा ए हिंद व साथी रक्तदाता समूह आम मुस्लिम समाज बाड़मेर के बैनर तले एक दिवसीय मेगा साथी रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मेवाराम जैन ने मुस्लिम समाज के युवाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अब हमारे जिले के युवा रक्तदान करने में अपना जज्बा दिखा रहे है। यही कारण है कि किसी भी व्यक्ति की रक्त की कमी से कोई अनहोनी घटना नहीं घटी। मेवाराम जैन ने युवाओं को कोरोना से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि किसी भी तरह के बड़े आयोजन कर भीड़ नहीं करें। शादी और मृत्यु पर कम से कम लोग भाग लें। कोरोना से बचाव के लिए फिलहाल मास्क ही एक कवच के रूप उपयोगी है।

नगर परिषद सभापति दीपक परमार ने कहा ईद मिलाद की खुशी में मानव सेवा की खिदमत के लिए रक्तदान करना बहुत ही सराहनीय काम है। राजकीय अस्पताल के पीएमओ डॉ. बीएल मसूरिया ने युवाओं की हौसला अफजाई की। लॉयंस क्लब के अध्यक्ष रमेश जैन ने रामनवमी व ईद मिलादुन्नबी के इस मौके पर रक्तदान जैसे नेक काम की सराहना करते हुए इसको आगे भी जारी रखने का भरोसा दिलाया।

जामा मस्जिद के पेश इमाम हाजी मौलाना लाल मोहम्मद सिद्दीकी ने पैगम्बर ए इस्लाम की इंसानियत कि खिदमत पर रोशनी डालते हुए कहा कि पैगम्बर साहब ने अपनी जीवनी में हमेशा गरीबों यतीमों बेसहारा की मदद की। इसी संदेश को मुस्लिम समाज व लॉयन्स क्लब ने रक्तदान शिविर के माध्यम से आमजन को सही दिशा देने का अनुकरणीय कार्य किया है।

इस अवसर पर मौलाना मठार सिद्दीकी, मौलाना मीर मोहम्मद अकबरी, भुटा खान जुनेजा, जमशेर भाई, सिद्दीकी खान, हासम खान, हाजी अब्दुल रहमान खिलजी, आवेश रजा, इशाक खान, खलील भाई राजड, मीर मोहम्मद ने भी विचार व्यक्त किए।

समूह के संयोजक अबरार मोहम्मद ने बताया कि रक्तदान शिविर में 151 साथी रक्तदाताओं ने रक्तदान कर आपातकाल में जीवनदान का संदेश दिया है। इस दौरान अतिथियों द्वारा अनुकरणीय सेवाओं के लिए लियाकत अली, मास्टर अनीस अहमद, मोहम्मद रफीक कोटवाल, भुटा खान जुनेजा, मोहम्मद रफीक, आवेश रजा, हारून भाई कोटवाल, लाखेटाली के लतीफ खान भईया, बरकत अली देरासर, बाबू भाई शेख, दोस्त अली, कारी सकरु दीन, सद्दाम खान, देवाराम, हरिओम पालीवाल, विनोद रैगर, आमीर साउंद, जादम खान सरगिला, जाकिर भाई कोटवाल, इशाक खान इत्यादि युवाओं को प्रशस्ति पत्र व मरहूम यासीन अली रेलवे वाले की स्मृति में बैग देकर सम्मान किया गया। शिविर में 151 युवाओं में से 90 पुरुष व 2 महिलाओं ने पहली बार रक्तदान किया। इस दाैरान कई लोग उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Blood loss is no longer due to the spirit of blood donation among youth: Jain


टिप्पणियाँ