‘सीकर हाउस कपड़ा मार्केट में पार्किंग व्यवस्था सुधारें’

शहर के सीकर हाउस कपड़ा मार्केट में चार पहिया वाहनाें की अनियंत्रित पार्किंग को लेकर स्थानीय व्यवसायियों ने डीसीपी ट्रैफिक से व्यवस्था सुधारने का आग्रह किया है। व्यवसायी मनोज गोयल व अन्य ने डीसीपी को लिखे पत्र में कहा है कि सीकर हाउस कपड़ा मार्केट में करीब पांच सौ दुकानें हैं जिन पर रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है।

मार्केट के व्यवासियों के लिए पार्किंग की जगह है, लेकिन वहां बाहरी लोग वाहन पार्क कर देते हैं। इससे स्थानीय व्यवसायियों को वाहन पार्क की जगह नहीं मिलती। वहीं मार्केट की मुख्य रोड पर भी लोग वाहनों को अनियंत्रित तरीके से खड़ा कर देते हैं जिससे हमेशा ट्रैफिक जाम रहता है। मार्केट में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति की जाए ताकि आगामी त्यौहारी सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था सही बनी रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ