ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन की केंद्रीय समिति के सदस्य और राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एलएन जालानी और प्रदेश महासचिव महेश मिश्रा सहित अन्य ने तारक भवन में ट्रेड यूनियन आंदोलनों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। इसमें लंबे समय से जनसुनवाई या आंदोलनों की अनदेखी, कर्मचारी, मजदूर, किसान व बेरोजगारों को न्याय नहीं मिलने पर रोष जताया गया। जालानी ने कहा कि सरकार को बैंककर्मियों का 11वां वेतनमान समझौता, 15 प्रतिशत बढ़ोतरी और अन्य परिलाभों के मुद्दों का जल्द निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंकों, बीमा कंपनियों का विलीनीकरण व निजीकरण न तो आमजन के हित में हैं और न ही कर्मचारियों के हित में। जालानी ने बताया कि 12 अक्टूबर से निजीकरण के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे आयुध डिपो के कर्मचारियों के समर्थन में देश का बैंक कर्मचारी काले बैज लगाकर समर्थन करेगा। इसी तरह ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे देश में प्रोटेस्ट-डे मनाकर अपनी बात सरकार तक पहुंचाई गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ