निगम ने शहर के मुख्य मार्गों पर रंगोली बनाकर दिया ‘नो मास्क नो एंट्री’ का संदेश

नगर निगम जयपुर हेरिटेज एवं ग्रेटर की ओर से शहरवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए युद्घ स्तर पर अभियान चलाकर मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। लोगों जागरूक करने के लिए रोजाना शहर के विभिन्न इलाकों में नवाचार किया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को निगम की ओर से आम्रपाली सर्किल समेत अन्य चौराहों पर कोरोना जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी रंगोली बनाई गई। वहीं जवाहर सर्किल एवं सेंट्रल पार्क में सुबह घूमने आने वाले लोगों को जगतपुरा व मालवीय नगर जोन के अधिकारियों ने मास्क वितरित किए। जलमहल पाल पर भी मास्क बांटे गए और साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई।

सड़क किनारे बिना मास्क दिखे कुछ परिवार तो आयुक्त दिनेश यादव ने उन्हें मास्क पहनाए

आयुक्त एवं प्राधिकारी नगर निगम ग्रेटर दिनेश कुमार यादव ने जय क्लब के पास परिवारों को बिना मास्क देखे तो गाड़ी रोककर इन लोगों काे मास्क पहनाएं। वहीं सतर्कता शाखा ने भी खासा कोठी पुलिया के नीचे सहित अन्य जगह मास्क का वितरण किए।

व्यापारियों ने किया सहयोग का वादा
आयुक्त एवं प्राधिकारी नगर निगम जयपुर हैरिटेज लोक बन्धु एवं आदर्श नगर उपायुक्त रामकिशोर मीणा ने जवाहर नगर समेत आस-पास के बाजारों में मास्क वितरित किए। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि वे बिना मास्क आने वाले ग्राहकों को पहले मास्क पहनाएंगे और फिर सामान देगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corporation made 'no mask no entry' message by making rangoli on the main roads of the city


टिप्पणियाँ