कस्बे के कांवट-खंडेला मार्ग पर शाहपुरा डिपो की रोडवेज बस के चालक ने एक स्कूटी सवार व्यक्ति के टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति बस के टायर के नीचे आ गया जिससे वह कुचल गया। रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर लोगों का हुजूम लग गया। सडक पर पड़े व्यक्ति को मृत समझकर किसी ने हाथ नहीं लगाया करीब आधे घंटे तक वह सड़क पर तड़पता रहा।
घटना की सूचना पर सीएचसी की 104 एम्बुलेंस पंहुची चालक ने सड़क पर पड़े व्यक्ति को हिलाकर देखा तो उसमें सांस चल रहा था चालक तत्काल मौके पर उपस्थित लोगों की मदद से घायल व्यक्ति एम्बुलेंस में रखकर कांवट सीएचसी लेकर पंहुचा जहां चिकित्सकों ने घायल रामरतन कुमावत (50) पुत्र गोविन्द राम कुमावत निवासी आसपुरा का प्राथमिक उपचार कर जयपुर रैफर कर दिया लेकिन घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
लोगों ने घटना की जानकारी थोई थाने में दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रोडवेज बस बीच सड़क पर खड़ी रही जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी के लिए भास्कर ने थोई थानाधिकारी को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ