पेयजल सप्लाई से जुड़े कार्मिकों की चुनाव ड्यूटी का विरोध

प्रदेश में जयपुर, जोधपुर व कोटा के नगर निगम चुनावों में जिला प्रशासन ने पेयजल सप्लाई व बिलिंग से जुड़े कर्मचारियों की भी चुनाव ड्यूटी लगा दी। इससे पेयजल सप्लाई बाधित होने के साथ ही उपभोक्ताओं को बिलिंग एक साथ होने से आर्थिक भार भी पड़ने की आशंका रहेगी। इसको लेकर जलदाय विभाग से जुड़े कर्मचारी संगठनों ने विरोध जताया है।

जयपुर शहर में जेईएन, सहायक, पंप चालक, मीटर रीडर सहित अन्य पदों पर लगे इंजीनियरों व कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई है तथा इन्हें प्रशिक्षण के लिए बुलाया है। चुनाव ड्यूटी के कारण पांच दिन तक पेयजल सप्लाई व इसकी मॉनिटरिंग पर सीधा असर पड़ेगा। राजस्थान वाटर वर्कर्स कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप यादव व प्रवक्ता बाबूलाल शर्मा ने बताया कि कार्मिकों की ड्यूटी लगाने से पेयजल सप्लाई कार्य बाधित होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ