शहर के वार्ड संख्या 46 में पार्षद नाजू कंवर के सानिध्य में कोरोना जागरूकता रैली निकाली गई। नगरपरिषद आयुक्त अशोक शर्मा व पाक विस्थापित संघ के अध्यक्ष नरपतसिंह धारा, एडवोकेट दलपतसिंह, एईएन रामलाल, विक्रम ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान वार्ड में मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस रखने की अपील की। आयुक्त शर्मा ने लोगों को घरों में सफाई रखने, बार बार हाथ धोने, हाथ न मिलाने व दो गज दूरी रखने की सीख दी। इस दौरान भरत दवे, मुकेश छंगाणी, स्वरूपदान देथा, भगवान सहाय, अनवर खां बईया, न्याज खां, हनुमानराम गौड़, शेखर दवे, विक्रमसिंह धारा, रमेश चौधरी, दीपक, जोगसिंह, गोपालसिंह, मुकेश गौड़, चेनाराम पातलिया, दौलतसिंह धारा सहित कई लोग उपस्थित रहे। इसी कड़ी में वार्ड 46 मे मां नागणेचिया मंदिर प्रांगण में वार्डवासियों ने पौधरोपण कर माता की पूजा की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ