ऐनवक्त पर एयरलाइंस ने बदला फ्लाइट का शेड्यूल, सुबह की फ्लाइट में मर्ज कर दी शाम की, यात्री परेशान

जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को फ्लाइट के शेड्यूल में अचानक बदलाव करने से यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस ने एक फ्लाइट को ना सिर्फ बिना उपयुक्त सूचना के मर्ज किया, बल्कि जिस फ्लाइट में मर्ज किया उसे भी निर्धारित शेड्यूल से करीब 15 मिनट पहले रवाना कर दिया। गो एयर ने सोमवार को ऐनवक्त पर जयपुर से बैंगलुरु की फ्लाइट जी 8-808 को रद्द कर दिया।

इस फ्लाइट में करीब 50 यात्रियों के टिकट बुक थे। फ्लाइट सोमवार शाम 7:20 बजे बैंगलुरू जानी थी, लेकिन एयरलाइन ने इसे सात घंटे पहले सुबह 11.55 बजे कोलकाता जाने वाली फ्लाइट जी 8-702 के साथ मर्ज कर दिया। यात्रियों को मेल के जरिए सूचना दे दी गई थी, लेकिन एयरलाइन ने प्लाइट को शेड्यूल से 15 मिनट पहले सुबह 11:40 बजे ही कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया, जिससे करीब 50 यात्रियों को परेशान होना पड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ