चंचल नाथजी का टीले पर शनिवार को शिवनाथ महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज व साधु संतों के सानिध्य में समाधि स्थल पर पूजा कर सात्विक जीवन जीने का आह्वान किया। विचारनाथ महाराज ने बताया कि समाधि स्थल का फूलों से शृंगार किया गया। पूजा के बाद प्रसाद का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव व सरकार की गाइड लाइन की पालना करते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ सादगी से शिवनाथ महाराज की पुण्यतिथि के आयोजन हुए। रात में ओमनाथ महाराज के सानिध्य में संतों व स्थानीय कलाकारों ने भी सात्विक जीवन पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के दौरान महेंद्र नाथ, शिवनाथ, बचकाइ नाथ, कृष्णनाथ, शुभनाथ, राजनाथ, कार्यक्रम संयोजक अमरनाथ जांगिड़, नीरज जांगिड़, उमाशंकर महमिया, दीपक मोदी, एडवोकेट दिलीप सिंह शेखावत, सुशील बाक्याण, विनोद पुरोहित, पार्षद संजय पारीक, शिवचरण पुरोहित, गोपालकृष्ण गुप्ता, विक्रम जांगिड़, पवन जांगिड़, राकेश व्यास, सीताराम सैनी, रामू, केशर सैनी, नारायण प्रसाद किरोड़ीवाल, राजकुमार बेरवाल आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ