घाटोल उपखंड के देलवाड़ा गांव में बीते दिनों प्रेम प्रसंग में युवक-युवती की मौत पर अब सामाजिक स्तर पर खींचतान बढ़ गई है। युवक गायरी समाज का था और युवती रावल समाज की। मोटा गांव थानाधिकारी हेमंत ने बताया कि गायरी समाज के घर देलवाड़ा में काफी अधिक हैं, वहीं रावलों के 3 से 4 घर ही हैं। यह बात भी सामने आ रही है कि गांव के मुखिया ने फरमान जारी कर दिया कि युवती के परिजनों और रिश्तेदारों को
कोई भी दुकानदार राशन-पानी नहीं देगा। आदेश का उल्लंघन करने पर 50 हजार जुर्माना वसूला जाएगा। इस पर पीड़ित परिवार ने मोटा गांव थाने में रिपोर्ट भी दी है कि उन्हें अब राशन के लिए दूर तक जाना पड़ता है। थानाधिकारी ने बताया कि शिकायत पर गांव में गए थे। दुकानें बंद हो चुकी थी, दुकानदारों से समझाइश की जा रही है। गौरतलब है कि युवक-युवती के शव कुएं में मिले थे। युवती के परिजनों ने हत्या की आशंका पर कार्रवाई की मांग की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ