डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

आरकेपुरम थाना क्षेत्र के हैंगिंग ब्रिज टोल नाके के पास शनिवार सुबह अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवकों ने एमबीएस अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरके पुरम थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।आरकेपुरम थाना पुलिस ने बताया कि बूंदी जिले के रामपुरिया निवासी राजू भील व बाबूलाल भील मोटरसाइकिल से कोटा में धर्मपुरा गांव में रिश्तेदार के यहां मिलने आ रहे थे।

जिनको रास्ते में हैंगिंग ब्रिज रोड पर टोल नाके के पास पीछे से आ रहे हैं अनियंत्रित डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक युवक की डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर आरकेपुरम थाना पुलिस मय जाब्ते के मौके पर पहुंची और घायल एक अन्य युवक को एमबीएस अस्पताल लाया गया।

जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी और दोनों युवकों के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवा। जहां परिजनों के आने के बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया और परिजनों को शव सौंपे गए। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।

बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक घायल

नयापुरा थाना क्षेत्र के सूचना केंद्र सैनिक कार्यालय के पास सोमवार सुबह एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई। बाइक सवार लक्ष्मीनारायण मंदिर थाना रेलवे कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश (49) पुत्र मदनलाल केवट स्टेशन से बाइक लेकर नयापुरा जा रहा था। सूचना केंद्र के आगे सैनिक कार्यालय के सामने बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इसके चलते वह गंभीर घायल हो गया। इसी दौरान चेतक-6 के इंचार्ज वहां से निकल रहे थे। उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ