एमबीएस अस्पताल में गुरुवार रात एक महिला की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रंगबाड़ी अजय अहूजा नगर निवासी गायत्री बाई 33 पत्नी टीकमचंद गुरुवार को छत से गिरकर घायल हो गई थी। उसके हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी थी। उसे शाम को 7.00 बजे एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी में लाया गया। गायत्री के पति टीकमचंद का आरोप है की इमरजेंसी कक्ष में बैठे डॉक्टरों ने उसके हाथ तक नहीं लगाया और पहले एक्स-रे कराकर लाने को कहा। टीकम चंद डॉक्टरों से उसकी गंभीर स्थिति को संभालने के लिए गुहार करता रहा।
लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। बाद में लगभग 9:00 बजे महिला की मौत हो गई। गायत्री के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना का कहना है कि फिलहाल मुझे कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन फिर भी इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ