चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 9 अक्टूबर को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सकों की ओर से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उनको गर्भ में पल रहे शिशु और स्वयं की देखभाल के गुर बताते हुए पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी। सीएमएचओ डॉ. सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों पर कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए गर्भवती महिलाओं में सोशल डिस्टेंस सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
गर्भवती महिलाओं को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव की जानकारी भी दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी, सिफलिस आदि जांच की जाएगी।और चिकित्सकों की ओर से गर्भवती महिलाओं को गर्भ में पल रहे शिशु की देखभाल की जानकारी देते हुए पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ