डेढ़ साल बाद खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का ताला, ग्रामीणों को राहत

धोलानाडा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर लगा ताला डेढ़ साल बाद खोला गया। भास्कर में बंद उप स्वास्थ्य केंद्र का समाचार प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। कोरोना के मद्देनजर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राणासर खुर्द में कार्यरत एएनएम को प्रतिनियुक्ति पर धोलानाडा लगा दिया।

वहीं गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी की अनुशंसा पर बाड़मेर सीएमएचओ बाबूलाल विश्नोई ने चुनी देवी सारण की नियुक्ति भी धोलानाडा कर दी है। इसके बाद एएनएम ने पदभार भी संभाल लिया। वार्ड पंच मूलाराम शर्मा ने कहा कि धोलानाडा की जनता को डेढ़ साल से उप स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा उपलब्ध नहीं मिलने से लोग परेशान थे, लेकिन विधायक हेमाराम चौधरी ने एएनएम की मूल पद पर नियुक्ति की है।

ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सवाई राम सऊ,पीईईओ वालाराम नेहरा, डाक्टर तेजाराम बलियारा ,आडेल पनजी एएनएम कमला सियोल,छोटु ग्राम विकास अधिकारी हरीश सारण,वार्ड पंच मूलाराम शर्मा, समाजसेवी कालूराम धतरवाल मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ