शहर के गांधी चाैक स्थित काॅम्पलैक्स की चाैथी मंजिल स्थित माेबाइल टावर में शाेर्ट सर्किट से शुक्रवार सुबह आग लग गई। यहां आग बुझाने के यंत्र नहीं हाेने से परेशानी हुई। दरअसल शहर के गांधी चाैक स्थित काम्पलैक्स की चाैथी मंजिल पर माेबाइल टावर लगा हुआ है। सुबह करीब छह बजे लाेगाें ने आग की लपटे निकलते देख अग्निशमन काे फाेन किया। देखते ही देखते लाेग जमा हाे गए। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड माैके पर पहुंची।
ऊंचाई के कारण आब बुझाने में परेशानी हुई। आग बुझाने के लिए दमकल में लगे छाेटे सिलेंडराें काे निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बिल्डिंग में आग बुझाने का संयंत्र नहीं हाेने से आग बढ़ती गई। आग से माेबाइल टावर की बैट्रियां जल गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पाए जाने के कारण काॅॅम्पलैक्स की दुकानाें व शाेरुम काे काेई नुकसान नहीं हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ