पुजारी को जिंदा जलाने की घटना को लेकर जिलेभर में ब्राह्मण समाज ने की भर्त्सना

मलसीसर ब्राह्मण समाज की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाज ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि परिवार को मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये ओर साथ ही परिवार के पास रहने लायक मकान नहीं होने से तहसील मुख्यालय पर मकान की व्यवस्था की जाए।
नवलगढ़. मंदिर पुजारी की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को ब्राह्मण समाज की ओर से एसडीएम इंद्राजसिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। समाज की ओर से दिए गए ज्ञापन के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने, दोषियों को उम्र कैद व मृत्युदंड देने, पुजारी के परिवार को सुरक्षा देने, मंदिर माफी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर सीमांकन करने पुजारी परिवार को सुपुर्द करने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने व परिवार के एक सदस्य के सरकारी नौकरी देने व पीड़ित परिवार को मकान देने की मांग की गई है।

इस मौके पर समाजसेवी कैलाश चोटिया, जयंती बील, योगेंद्र मिश्रा, अनू महर्षि, बुलाकी शर्मा,धमेंद्र पारीक, विजय सोती व चक्रपाणि मिश्रा सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।
मंडावा | विप्र समाज संस्थान मंडावा के बैनर तले विप्र समाज के लोगों ने बूकना गांव के मंदिर पुजारी की हत्या के मामले को लेकर नायब तहसीलदार सुनीता रेवाड़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज के रविंद्र शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में मंदिर पुजारी की हत्या के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान शंकर सुरोलिया, मयंक शर्मा, अंकित शर्मा, सुनील सुरोलिया, आलोक शर्मा मौजूद थे।
मुकुंदगढ़.मुकुंदगढ़ के ब्राह्मण समाज ने मंदिर पुजारी बाबूलाल वैष्णव को जिंदा जलाकर हत्या की घटना के विरोध में उप तहसील में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने मामले की कड़ी निंदा की है। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मृतक के परिवार को मुआवजा, दोषियों की गिरफ्तार कर सजा देने, मंदिर माफी की जमीन का सीमांकन करवा कर अतिक्रमण से मुक्त करवाकर पुजारी परिवार को सुपुर्द करने, पुजारी परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है इस मौके पर बनवारीलाल शर्मा, गंगाबक्स पलंगिया, मनीष शर्मा, प्राचार्य राजाराम सुरोलिया, वैद्य गोपीराम सुरोलिया, अशोक सुरोलिया, अरविंद चौबे, गोकुल प्रसाद शर्मा, मनोज शर्मा, गोविंद शर्मा पवन पचलंगिया सहित ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Brahmin society condemned the incident of burning the priest alive


टिप्पणियाँ