मारवाड़ में बड़ी लूट करने आए, युवक को पकड़ा

मारवाड़ जंक्शन-कस्बे के सुभाष चौक में मंगलवार दोपहर में दिनदहाड़े प्रसाद खिलाने के बहाने एक घर में घुसकर महिला से मारपीट कर उसकी चेन लूटने का प्रयास करने वाले बदमाशाें के गिराेह में शामिल एक आराेपी अजीतसिंह राजपूत पुत्र हरिसंह काे पुलिस ने दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया।

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी थाना क्षेत्र के बसई गांव का 19 वर्षीय यह आराेपी जयपुर में कांस्टेबल की तैयारी कर रहा है, जाे इस लूट गिराेह में शामिल हाे गया। गिराेह का मुखिया हरियाणा का काेई माेस्ट वांटेड प्रदीप नाम का अपराधी है, जिसकी तलाश की जा रही है। मारवाड़ जंक्शन थाना प्रभारी गाेपाल विश्नाेई ने बताया कि हरियाणा के प्रदीप के पकड़ में आने के बाद ही पता चलेगा कि गिराेह में और काैन-काैन लाेग शामिल थे।

पकड़े गए आराेपी अजीतसिंह से यह खुलासा हुआ कि है गिराेह में शामिल सभी छह लाेग मारवाड़ जंक्शन में सर्राफा व्यवसायी ओमप्रकाश साेनी के मकान में बड़ी लूट करने की मंशा से आए थे। सीओ साेजत डाॅ. हेमंत जाखड़ ने बताया कि मंगलवार दोपहर सुभाष चौक निवासी ओमप्रकाश सोनी के घर चार व्यक्ति लूट के इरादे से आए थे, जबकि दाे लाेग कस्बे में मकान के आसपास खड़े थे।

इनमें से एक अधेड़ व्यक्ति ने ओमप्रकाश का नाम लेकर दरवाजा खुलवाया एवं प्रसाद खिलाने के बहाने घर में घुसकर उसकी माता से मारपीट की। महिला के चिल्लाने पर बदमाश दरवाजा बंद कर भाग गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ