कलेक्टर से मुलाकात कर सरपंच संघ ने रखी समस्याएं

सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष हिंदू सिंह तामलोर के नेतृत्व में जिला कलेक्टर विश्राम मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी विश्नोई व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू से मुलाकात कर ग्राम पंचायतों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि व इन समस्याओं का समाधान करेंगे सरपंचों के माध्यम से विकास कार्य करवाए जाएंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि सरपंचों से तालमेल बनाकर और गाइडलाइन के अनुसार समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर कई सरपंच मौजूद रहे।
जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने हिन्दू सिंह तामलोर को सरपंच संघ का जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास की अहम कड़ी सरपंच से शुरू होती है। हर ग्राम पंचायत के सरपंच सक्रिय रहते हुए विकास कार्य करें तो सरकार की योजनाओं का लाभ आम जन को आसानी से मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sarpanch Sangh kept problems after meeting the collector


टिप्पणियाँ