युवक ने फांसी लगाकर जान दी

हुकुमपुरा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार नाहरसिंह पुत्र जोराराम मीणा ने रिपोर्ट दी की उसका दोहिता मावंडा खुर्द निवासी प्रदीप पुत्र श्रवण 19 एक महीने से उसके पास ही रह रहा था। वह गांव गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी व बच्चे थे। रात को सभी खाना खाकर सो गए थे। सुबह चाय के लिए दोहिते प्रदीप को जगाया तो दरवाज़ा नहीं खोला। खिड़की से देखा तो वह पंखे के हुक के लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पेट में पथरी होने के कारण वह कई दिनों से मानसिक तनाव में था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ