समदड़ी कस्बे में स्थायी बस स्टैंड के अभाव में निजी बस संचालक मनमाफिक स्थानों पर वाहन खड़े कर संचालन कर रहे हैं। सड़कों के किनारे बसें खड़ी होने से आवागमन को जगह ही नहीं रहती। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी होती है। समदड़ी से ग्रामीण मार्गो पर संचालित निजी बसों के लिए स्थायी बस स्टैंड नहीं है। निजी बस संचालकों ने जगह-जगह सड़कों के किनारे अपने स्टैंड बना रखे हैं। जहां हरदम एक के बाद एक बस खड़ी नजर आती है। कस्बे के मुख्य मार्गो पर हरदम वाहनों का दबाव रहता है। से में जगह-जगह निजी बसें खड़ी रहने से यातायात प्रभावित रहता है।
कस्बा व मुख्य मार्गो पर संचालित हो रही बसों के आस-पास हर समय खोमचों वालों की कतारें लग जाती हैं। बसों के आने के दौरान तिपहिया वाहन चालक आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर रास्ता अवरूद्ध कर देते हैं। इससे कई बार जाम सी स्थिति बन जाती है। बालोतरा बस स्टैंड, पिपली चौक, जोधपुर रोड़, ग्राम पंचायत सामने सहित कई जगहों पर निजी बस स्टैण्ड संचालित हो रहे हैं
- बस स्टैंड के अभाव में सड़क के बीचोंबीच निजी बसें खड़ी रहती हैं इस कारण आए दिन यातायात बाधित होता है। मनमर्जी से बस संचालक वाहन खड़ा कर देते हैं ऐसे में उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। - टीकमसिंह राजपुरोहित समदड़ी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ