नागणेच्यां मंदिर में शस्त्र पूजन, नहीं निकली पथ प्रेरणा यात्रा

कोविड की महामारी के चलते इस बार पूरे जिले में दशहरे पर कोई आयोजन नहीं हुआ। ऐसे में प्रतिवर्ष राजपूत समाज द्वारा जिला मुख्यालय पर निकाली जाने वाली पथ प्रेरणा यात्रा स्थगित की गई। ऐसे में राजपूत समाज और पथ प्रेरणा यात्रा कमेटी द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम गढ़ स्थित नागणेच्यां मंदिर पर रावत त्रिभुवनसिंह के सानिध्य में किया गया।

इस दौरान मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर रावत त्रिभुवनसिंह ने कहा कि दशहरे पर हम बुराई को त्याग कर अच्छाई को अपनाएं साथ ही कोविड महामारी का ध्यान रखते हुए जागरुक रहने और सोश्यल डिस्टेंसिंग रखने का आह्वान किया।

महेंद्रसिंह तारातरा ने बताया कि इस दौरान पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ रावत त्रिभुवनसिंह और ध्रुवराजसिंह द्वारा किया गया। इस दौरान किशोर सिंह चूली, गोवर्धन सिंह लुणु, मांगू सिंह बिशाला, स्वरूप सिंह खारा, आजाद सिंह शिवकर, तनवीर सिंह फोगेरा, नेपाल सिंह तिबनियार, रघुवीर सिंह तामलोर, प्रवीण सिंह मिठड़ी, गणपत सिंह सोढा, युवराज सिंह आटी, जालम सिंह जालीपा, गिरधर सिंह जैसिंधर, मुल्तान सिंह महाबार, डूंगर सिंह रोहिली सहित कई युवा मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arms worship in Naganechiya temple, the path of inspiration did not come out


टिप्पणियाँ